‘अजित दादा पवार के सपनों…’, सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी CM की शपथ तो PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 जनवरी, 2026) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने पर सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ‘सुनेत्रा पवार जी इस पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के विजन को साकार करेंगी.’

Read More at www.abplive.com