Border 2 BO: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का पहले हफ्ते में बजा डंका, तोड़ा साल 2025 की दो ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’-‘छावा’ का गुरूर, जानें- कलेक्शन

रिलीज के बाद से ही सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. खासतौर पर गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसे देशभक्ति से भरी फिल्म को देखने के लिए देशभर में दर्शकों की खचाखच भीड़ नजर आई. हालांकि छुट्टी के बाद से वर्किंग डेज के चलते इसकी कमाई में काफी मंदी भी देखी जा रही है. फिर भी इसका कलेक्शन शानदार है. अब ये सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. इसी के साथ इसने साल 2025 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के फर्स्ट वीक के कलेक्शन को मात दे दी है.

बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में कितना किया कलेक्शन?
अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में सक्सेसफुली एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस दौरान इस फिल्म ने दबाकर कमाई भी कर ली है.

  • वॉर ड्रामा फिल्म ने पहले दिन 6078 शो और 37.0% की औसत ऑक्यूपेंसी के साथ 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
  •  दूसरे दिन, इसने 43.1% की औसत ऑक्यूपेंसी और 6297 शो के साथ 36.50 करोड़ रुपये कमाए.
  •  फिर तीसरे दिन, फिल्म ने 6434 शो और 62.5% औसत ऑक्यूपेंसी के साथ 54.50 करोड़ रुपयों का कारोबार किया.
  • इसके बाद चौथे दिन, गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर, फिल्म ने 6465 शो से 65.2% औसत ऑक्यूपेंसी के साथ 59 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • पांचवें दिन, फिल्म की कमाई में गिरावट आई और 6797 शो में 25.5% एवरेज ऑक्यूपेंसी के साथ इसने 20 करोड़ रुपये कमाए.
  •  छठे दिन, फिल्म ने 6422 शो से ₹13 करोड़ और 17.7% एवरेज ऑक्यूपेंसी हासिल की थी.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपर्ट के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने भारत में 11.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया है.
  • जिसके बाद ‘बॉर्डर 2’  की पहले हफ्ते की कुल कमाई भारत में अब 224.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’-‘छावा’ का गुरूर
‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की कमाई कर कमाल कर दिखाया है. इसी के साथ इस फिल्म ने साल 2025 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ के पहले हफ्ते की कमाई के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि ‘धुरंधर’ ने अपने पहले हफ्ते में 207 करोड़ की कमाई की थी जबकि ‘छावा’ की फर्स्ट वीक की कमाई 219 करोड़ रुपये रही थी. ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ पहले हफ्ते में ही इन फिल्मों से काफी आगे निकल चुकी है. देखने वाली बात होगी कि क्या ये वॉर ड्रामा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाते हुए दूसरे वीकेंड पर 300 करोड़ी बन पाएगी या नहीं.

‘बॉर्डर 2’ ने इन फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई को भी दी मात (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

  • ‘बॉर्डर 2’ – 224.25 करोड़ रुपये
  • छावा- 219 करोड़ रुपये
  • धुरंधर – 207 करोड़ रुपये
  • टाइगर जिंदा है- 2016.04 करोड़ रुपये
  • संजू- 202.51 करोड़ रुपये
  • दंगल- 197.54 करोड़ रुपये
  • धूम 3- 188.99 करोड़ रुपये
  • बजरंगी भाईजान-184.62 करोड़ रुपये
  • पीके -183.09 करोड़ रुपये
  • टाइगर 3- 183 करोड़ रुपये
  • भारत- 180.05 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ के बारे में
1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर के सीक्वल, में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी,  मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा ने अहम रोल प्ले किया है. 23 जनवरी 2026 को सिनेमा में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया गया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. 

Read More at www.abplive.com