Hrithik Roshan Fitness: 52 की उम्र में भी ‘ग्रीक गॉड’ जैसा लुक! कौन है वह शख्स, जो तय करता है ऋतिक रोशन का मील प्लान?

Hrithik Roshan Diet Plan: ऋतिक रोशन न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के सबसे शानदार डांसर और फिटनेस आइकन के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी तराशी हुई बॉडी की वजह से वह अक्सर ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड बाइसेप्स को लेकर अपनी दीवानगी का जिक्र किया, जिसे हासिल करना आसान नहीं है. वर्कआउट, स्विमिंग सेशन और सख्त डाइट की झलकियां ऋतिक अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं.लेकिन 52 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस के पीछे असली रोल किसका है? इसका जवाब खुद अभिनेता ने दिया, जब उन्होंने एक पोस्ट में अपने प्राइवेट शेफ शुभम विश्वकर्मा को टैग किया.

 परफॉर्मेंस-ड्रिवन न्यूट्रिशन की तरफ झुकाव

शुभम विश्‍वकर्मा ने बताया कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार से सार्वजनिक तौर पर सराहना मिलना उनके लिए बेहद खास था। उनके मुताबिक, यह सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और पर्दे के पीछे की मेहनत की पहचान थी. उन्होंने कहा कि समय के साथ उनका झुकाव सिर्फ स्वाद से हटकर परफॉर्मेंस-ड्रिवन न्यूट्रिशन की ओर हो गया, जिसने उनके करियर की दिशा तय की.

 

ऋतिक के साथ काम करने से पहले शुभम देश के नामी होटलों, जिनमें ताज जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं, उकी किचन टीम का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोगों के लिए खाना बनाना और एक ऐसे फिटनेस-फोकस्ड इंसान के लिए डाइट प्लान करना, जिसकी सेहत और परफॉर्मेंस सीधे खाने पर निर्भर हो, दोनों बिल्कुल अलग अनुभव हैं. 

साथ रखते हैं शेफ

ऋतिक रोशन जब शूट या किसी काम के सिलसिले में यात्रा करते हैं, तो जरूरत पड़ने पर उनका शेफ भी साथ जाता है. अलग-अलग जगहों की किचन, सामग्री और टाइट शेड्यूल के बीच काम करना शुभम के लिए अब चुनौती नहीं, बल्कि रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है. उनके मुताबिक, अभिनेता की डाइट साफ, संतुलित और सोच-समझकर तैयार की जाती है. यह किसी भी तरह की अतिशयता पर नहीं, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ फिटनेस पर आधारित होती है.

कैसी होती है ऋतिक की डाइट?

ऋतिक के खाने में लीन प्रोटीन, मौसमी सब्जियां, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट और हल्के फ्लेवर शामिल होते हैं. पाचन, एनर्जी और रिकवरी पर खास ध्यान दिया जाता है. तंदूरी चिकन, मूंग दाल, छोले, ग्रिल्ड फिश, भिंडी भाजी, पनीर भुर्जी और घर का सादा खाना उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल है. शुभम बताते हैं कि हर दिन की शुरुआत प्लानिंग से होती है कि शरीर को आज क्या चाहिए, उसी हिसाब से समय, सामग्री और मात्रा तय की जाती है.

ये भी पढ़ें: गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Read More at www.abplive.com