Virgo February horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,फरवरी (February 2026) का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Kanya Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि फरवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ और अनुकूल साबित होगी. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे आपकी यह योजना फलीभूत होती नजर आएगी. चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए इस दौरान आपके अधूरे और अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे.
घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. माह के दूसरे सप्ताह में आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं. इस दौरान आप किसी के उकसावे में आकर अथवा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.
फरवरी माह का दूसरा सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है, इसलिए धन का प्रबंधन करके चलें। हालांकि माह के मध्य में आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी। इस दौरान आपको मनचाहा धन लाभ होगा और धन की बचत भी होगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे.
माह के उत्तरार्ध में तीसरे सप्ताह के कुछ समय को छोड़ दें तो बाकी समय में आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर को बनाए रखने के लिए लोगों के संवाद बनाए रखें. माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.
उपाय: बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें.
Cancer February Horoscope 2026: कर्क फरवरी मासिक राशिफल, फिजूल खर्चा बिगाड़ेगा बजट, बढ़ेगा काम का बोझ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com