Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान, अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, ​देखिए पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस के पहले पद्म अवॉर्ड्स का एलान हो गया है। साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इस लिस्ट में कई जाने-मानें नामों के साथ ही उन लोगों के भी नाम हैं जो समाज में लोगों के बीच रहकर काम करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है। इन लोगों में दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोग शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिया गया है।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान, इन नायकों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति ने साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इसमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

पढ़ें :- IND vs NZ : तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, प्लेइंग इलेवन एक बड़ा बदलाव

इनको मिला पद्म पुरस्कार
. दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को सार्वजनिक संबंध के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य, KL राहुल का यादगार शतक

Read More at hindi.pardaphash.com