यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, कहा-पीएम के नेतृत्व में सीएम योगी ने योजनाओं को जमीन पर उतारा

लखनऊ। यूपी दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, 15 अगस्त 2047 को देश की आजादी का शताब्दी वर्ष होगा। यूपी विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है। भारत के विकास का इंजन है, और विकसित भारत का भी इंजन बनेगा। यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है। प्रेरणा स्थल पर पहली बार आया हूं। यहां तीन महान विभूतियों की मूर्ति लगी है। यह स्थल राष्ट्र की जागृत का स्थल बनेगा। यह दशकों तक देश को दिशा देगा। 65 एकड़ में पहले कूड़े का पहाड़ था। भाजपा सरकार ने कूड़े को कंचन में बदला है।

पढ़ें :- सुभाष चंद्र बोस की जयंती: CM योगी बोले-नेताजी का विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को करता है प्रभावित

अमित शाह सीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, युवा योजना से युवाओं को ऋण देने की व्यवस्था है। अब तक 1.30 लाख युवाओं को करोड़ों का ऋण दिया गया। विधानसभा चुनाव की बात करते हुए कहा कि मैं 2017 को याद करूंगा। यूपी का घोषणा पत्र बना रहा था। इसमें ओडीओपी को शामिल किया। डबल इंजन सरकार का काम यूपी ही नहीं पूरे देश में फैल गया है। रोजगार का साधन बना है। आज यहां ओडीओपी का मेला लगा है। विश्व प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन पूरी दुनिया को मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा, पीएम के नेतृत्व में सीएम योगी ने योजनाओं को जमीन पर उतारा। कांग्रेस, सपा, बसपा ने बीमारू राज्य को ब्रेक थ्रू राज्य बनाया है। कृषि विकास दर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। यूपी फूड बास्केट बना है। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाने का काम हुआ। महाकुंभ का आयोजन, सनातन धर्म की ख्याति को पहुंचाया।

इलेक्ट्रानिक निर्यात कर रहा है। कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था। आज ग्रीन डेस्टिनेशन बन गया है। 15 लाख करोड़ की योजना जमीन पर उतारने का काम किया है। डकैती, लूट में कमी आई। देश की सीमा को भी सुरक्षित किया है। यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। देशभक्ति की लौ जागृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगला साल चुनाव का साल है। यूपी के विकास के लिए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं। भाजपा ही कर सकती है। मोदी, योगी ने विकास का सर्वश्रेष्ठ दिया है।

पढ़ें :- CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, कहा-निवेशक जो कभी लचर कानून व्यवस्था के नाम पर दूर भागते थे, उनमें निवेश की लगी है होड़

Read More at hindi.pardaphash.com