
Experts View on Market: बाजार के आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट राहुल अरोड़ा ने कहा कि भारतीय बाजार से FIIs का गायब रहना, कई मिड-स्मॉलकैप शेयरों का अपने लाइफ टाइम हाई से दूर रहना, रुपये में दबाव, यूएस ट्रेड डील सभी को लेकर बाजार में थोड़ा चिंतित है। हालांकि जैसे-जैसे बजट का दिन नजदीक आएगा वैसे- वैसे बाजार को लेकर उम्मीदें बढ़ेगी । अगर बजट बाजार की उम्मीद पर खरा उतरेगा तो बाजार में ना केवल पिछले हाई छुता नजर आएगा बल्कि उसे भी पार कर सकता है।
BSFI ज्यादा भरोसेमंद सेक्टर, इनमें भी दिखेगी 13-25% की तेजी
राहुल अरोड़ा को BSFI ज्यादा भरोसेमंद सेक्टर लग रहा है। उनका कहना है कि सेक्टर की क्रेडिट ग्रोथ 12-12.30 फीसदी के आसपास है। कंपनियों के नतीजों में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक,एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक इन सभी बड़े बैंकों के ROE 14-16 के बीच है। Q2 में बैंकों के NIM सुधरे है और NPA घटे है। कई बैंकों के एसेट क्वालिटी कंट्रोल में है।
उन्होंने आगे कहा कि ना केवल बैंक बल्कि ऑटो, इंश्योरेंस हाउसिंग फाइनेंस इन सभी सेक्टर में ओवरवेट नजरिया बना हुआ है क्योंकि आने वाले 1-2 सालों में इन सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद की जा सकती है। इस सेक्टर के बड़े प्लेयर्स मौजूदा स्तर से 13-15 फीसदी की ग्रोथ दिखा सकते है। वहीं मिडकैप प्लेयर्स 15-25 फीसदी की ग्रोथ दिखा सकते है।
EMS स्पेस में डिक्सन टेक्नोलॉजी और Amber Ent हैं पसंद
EMS स्पेस पर बात करते हुए राहुल अरोड़ा ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर को हर गिरावट पर खरीदने की मेरी सलाह होगी। वहीं इस स्पेस में Amber Ent का शेयर भी काफी अच्छा है क्योंकि PLI स्कीम में जो कैपेसिटी एड हुई है उसका इपेक्ट वित्त वर्ष 2027-2028 तक आता दिखेगा। ये स्पेस काफी अच्छा है। लिहाजा इस स्पेस में इन 2 शेयरों में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com