South African Hindu Temple : दक्षिण अफ्रीका में डरबन में निर्माणाधीन चार मंजिला मंदिर अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डरबन के उत्तर में स्थित भारतीय बाहुल्य इलाके रेडक्लिफ में शुक्रवार दोपहर एक चार मंजिला मंदिर के अचानक ढह जाने से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। मंदिर का निर्माण करा रहे परिवार के अनुसार, यह काम लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था और यहां भगवान नरसिंहदेव की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की योजना थी। 54 वर्षीय एक श्रद्धालु को जब मंदिर ढहने की सूचना मिली, तो वह सदमे में आ गया। उसे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पढ़ें :- Narges Mohammadi : ईरान में नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी गिरफ्तार , नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने “गहरी चिंता” व्यक्त की
पहली मौत उस मजदूर की हुई जो मंदिर की छत पर कंक्रीट डाल रहा था। जैसे ही कंक्रीट डाला गया, पूरी इमारत भरभरा कर गिर गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन कठिन परिस्थितियों और अंधेरे के कारण शुक्रवार आधी रात के करीब अभियान रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, बचाव कार्य शनिवार को फिर से शुरू किया जाएगा।
ईथेक्विनी नगर पालिका (पूर्व में डरबन) ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मंदिर निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की भवन योजना स्वीकृत नहीं कराई गई थी। यानी मंदिर का निर्माण कार्य अवैध रूप से किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद प्रशासन की भूमिका और निर्माण से जुड़े नियमों के पालन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पढ़ें :- नरगिस मोहम्मदी के वकील की शोक सभा में जाने से चिढ़ा खामेनेई शासन, नोबेल विजेता ईरान में फिर गिरफ्तार
Read More at hindi.pardaphash.com