Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for december 10 trends in the gift nifty

Market trend : 9 दिसंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स,सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत फ्लैट से नेगेटिव रहने की संभावना है। GIFT निफ्टी गिरावट के साथ 25905 के आसपास ट्रेड करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। 9 दिसंबर को अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और फेडरल रिज़र्व के रेट फैसले से पहले सतर्कता के माहौल के कारण भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 436.41 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 84,666.28 पर और निफ्टी 120.9 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,839.65 पर बंद हुआ था।

ब्रॉडर इंडेक्सों ने मेन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया था। BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारत-US के बीच आज से ट्रेड वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच आज से शुरू होने वाले ट्रेड वार्ता पर बाजार की नजर रहेगी। ट्रेड डील पर चर्चा के लिए Ambassador Rick Switzer के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। 2 दिनों तक बातचीत चलेगी।

10% उड़ानें घटाने का इंडिगो को आदेश

इंडिगो मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी को उड़ानों की संख्या 10% घटाने का आदेश दिया है। कंपनी को आज शाम 5 बजे तक नया शेड्यूल देना होगा। कल इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स मंत्रालय में तलब किए गए थे।

स्विगी का 10000 करोड़ रुपए का QIP खुला

स्विगी का 10000 करोड़ रुपए का QIP खुल गया है। इसका Indicative Price 6.8% डिस्काउंट पर 371 रुपए प्रति शेयर है।

एक साथ 3 IPOs की लिस्टिंग आज

आज एक साथ तीन IPO Meesho, Aequs और Vidya Wires की लिस्टिंग होगी। मीशो का इश्यू प्राइस 111 रुपए प्रति शेयर है। यह इश्यू 81 गुना से ज्यादा भरा था। वहीं Aequs को 104 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

बाजारों के लिए कमजोर संकेत, FIIs की कैश में करीब 3800 करोड़ रुपए की बिकवाली

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत हैं। FIIs की कैश में करीब 3800 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। उधर ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले अमेरिकी इंडेक्स एक छोटी रेंज में रहे। कल डाओ जोंस करीब 180 अंक फिसला था।

रिकॉर्ड HIGH पर पहुंचे चांदी के भाव फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से चांदी के भाव नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। घरेलू बाजार में सिल्वर के भाव करीब 1 लाख 90 हजार के करीब दिख रहे हैं। सोने में भी रौनक बढ़ी है। वहीं क्रूड में हल्की नरमी दिखी है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी सुस्ती के साथ 25,908 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ये दिन की शुरुआत फ्लैट से नेगेटिव होने का संकेत दे रहा है।

अमेरिकी बाजार

S&P 500 इंडेक्स मंगलवार के सेशन में थोड़ा नीचे बंद हुआ। इन्वेस्टर्स को लग रहा है कि फेडरल रिज़र्व इस हफ़्ते इंटरेस्ट रेट कम करने के बावजूद सख्त रुख अपनाएगा, इसका असर बाजार पर दिख। JPMorgan ने बेंचमार्क इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा दबाव बनाया। अमेरिका के इस सबसे बड़े बैंक ने 2026 में भारी खर्चों की चेतावनी दी है। फेड ने मंगलवार को अपनी दो-दिवसीय पॉलिसी मीटिंग शुरू की। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि सेंट्रल बैंक के 2 फीसदी टारगेट से ज़्यादा महंगाई होने के बावजूद रेट में 0.25 फीसदी की कटौती होगी।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 179.03 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 47,560.29 पर, S&P 6.00 अंक या 0.09 फीसदी गिरकर 6,840.51 पर और नैस्डैक कम्पोजिट 30.58 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 23,576.49 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार

एशियाई स्टॉक में मिलाजुला कारोबार हो रह है। गिफ्ट NIFTY 34.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी है। ताइवान का बाजार 0.56 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 25,355.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.32 फीसदी की गिरावट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 3,882.70 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस महीने भी बिकवाली जारी रखी, उन्होंने 9 दिसंबर को 3760 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने उसी दिन 6200 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे।

Market Cues : मोमेंटम इंडिकेटर्स में कमजोरी से मिल रहे कंसोलिडेशन जारी रहने के संकेत, 25700 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ेगी कमजोरी

Read More at hindi.moneycontrol.com