Vladimir Putin India Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी अहम संदेश दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिन की भारत यात्रा पर हैं। उनका आज शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया।
पढ़ें :- Toxic Cough Syrup Scandal : UPSTF की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया ड्रग लाइसेंस, अब ड्रग इंस्पेक्टरों पर गिरेगी गाज
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बातचीत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने की भारत की पहल पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत तटस्थ नहीं है। भारत का पक्ष शांति का है’। उन्होंने कहा, ‘पुतिन की ये यात्रा ऐतिहासिक है। यूक्रेन संकट पर लगातार आपसे बात हुई। हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए।
Read More at hindi.pardaphash.com