Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for december 05 trends in the gift nifty

Stock market : RBI की क्रेडिट पॉलिसी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में लगातार छठे दिन बिकवाली देखने को मिली है। लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो भी घटकर 12 फीसदी पर आ गया है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी इंडेक्स रेंज बाउंड कारोबार के साथ फ्लैट रहे थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मजबूत खुला रुपया

5 दिसंबर को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के मॉनेटरी पॉलिसी के फैसले से पहले रुपया मज़बूत खुला है। रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.85 पर खुला, जो पिछले दिन के बंद भाव 89.98 से 13 पैसे ज़्यादा है। मनीकंट्रोल के इकोनॉमिस्ट, ट्रेजरी हेड और फंड मैनेजरों के एक पोल में पाया गया कि पिछले दो महीनों में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) इन्फ्लेशन के अब तक के सबसे निचले स्तर पर होने से मिली राहत के कारण RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती कर सकती है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा। वहीं, निक्केई करीब 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 50,389.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.04 फीसदी चढ़कर 27,805.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 25,844.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 3,871.03 के स्तर पर दिख रहा है।

RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान आज

RBI आज सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का एलान करेगा। महंगाई में नरमी और तेज ग्रोथ के बीच ब्याज कटौती को लेकर कंफ्यूजन बरकरार। लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट चौथाई परसेंट रेट कट के पक्ष में हैं। रुपए की गिरावट पर भी रिजर्व बैंक के रुख पर नजर रहेगी।

भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन

पॉलिसी के अलावा बाजार की नजर आज भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर भी रहेगी। मोदी-पुतिन मुलाकात में डिफेंस, शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर समेत कई सेक्टर में बड़े समझौते हो सकते हैं। कल दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर PM मोदी ने गले मिलकर स्वागत किया।

ITC होटल्स में BAT बेच सकता है हिस्सा

ITC HOTELS में BAT बड़ी हिस्सेदारी बेच सकता है। BAT की 7% से 15% हिस्सा बेचने की तैयारी है। ब्लॉक डील करीब 3000 करोड़ के हो सकते हैं। फ्लोर प्राइस 205 रुपए संभव।

इंडिगो को मिल सकती है राहत, कल 550 फ्लाइट हुई रद्द

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो को FDTL नियमों में राहत के संकेत दिए है। इंडिगो से क्रू हाइरिंग का रोडमैप मांगा गया है। वहीं कल 550 फ्लाइट कैंसिल हुईं। इंडिगो ने कहा है कि अगले दो दिन भी दिक्कत रह सकती है।

क्वालिटी वॉल्स: इंडेक्स में एंट्री

HUL से डीमर्जर के बाद क्वालिटी वॉल्स इंडिया की आज सभी इंडेक्स में जीरो भाव के साथ एंट्री हुई है। प्राइस डिस्कवरी के लिए खास स्पेशल प्री-ओपन सेशन होगा।

अवधूत साठे पर SEBI का कड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए जब्त करने का दिया आदेश

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने finfluencer अवधूत साठे के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने गलत तरीके से कमाए गए 546 करोड़ जब्त करने का आदेश दिया है। साथ ही अगली नोटिस तक अवधूत साठे के शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगाई गई है। सेबी का उन पर एजुकेशन के नाम पर अनरजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजरी चलाने का आरोप लगाया है।

Read More at hindi.moneycontrol.com