Kaushal Swaraj Passes Away: पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज (Former External Affairs Minister Sushma Swaraj) के पति और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज (BJP MP Bansuri Swaraj) के पिता स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) का निधन हो गया है। गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बताया गया कि स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) का 73 साल की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया।
पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन
दिल्ली BJP ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 4 दिसंबर, 2025 को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) के निधन की जानकारी दी है। स्वराज कौशल मिजोरम के पूर्व राज्यपाल (Former Mizoram Governor Swaraj Kaushal) और एक सीनियर वकील थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज (BJP MP Bansuri Swaraj) के पिता स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक पोस्ट में रेखा ने लिखा, कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) जी के निधन की खबर दुखद है। श्री स्वराज कौशल जी का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल जी के निधन की खबर दुखद है। श्री स्वराज कौशल जी का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुःख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएँ सांसद… pic.twitter.com/8BhfT4RDVq
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) December 4, 2025
पढ़ें :- भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, एक ही कार में हुए रवाना
सीएम ने आगे लिखा कि राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुःख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएँ सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।”
Read More at hindi.pardaphash.com