बेशर्म निकला पाकिस्तान, मानवता की सभी हदे की पार, मुश्किल के हालात से जुझ रहे श्रीलंका ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। श्रीलंका में दितवा चक्रवात (ditwa cyclone) कोहराम मचा दिया था। इस कोहराम में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। वहीं आर्थिक मंदी से जुझ रहे श्रीलंका को करोड़ों रुपए का नुकसान भी हुआ है। श्रीलंका के हालात को देखते हुए दुनिया भर के देश श्रीलंका को राहत सामग्री भेज रहे है। ऐसे में बेशर्म पाकिस्तान (shameless pakistan) ने फिर मानवता को शर्मशार कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में पाकिस्तान ने मदद के नाम पर श्रीलंका को एक्सपायरी सामान (expired goods) भेज दिया है।

पढ़ें :- Viral Video : रशियन लड़कियों को चाहिए इंडियन लड़का, पाकिस्तानी व्लॉगर ने पूछा था सवाल पाक, इंडिया और बांग्लादेश में चुनना पड़े तो किससे करोगी शादी?

दितवा चक्रवात से श्रीलंका का जान माल दोनों का नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका का सैकड़ों करोड़ का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इस मुश्किल में दुनिया के कई देश श्रीलंका के साथ खड़े है। खाने पीने के सामान के साथ ही दवाईयां भी श्रीलंका भेज रहे है। ऐसे में पाकिस्तान ने मदद के नाम पर खाने-पीने का सामान सहित दवाइयों से भरा विमान श्रीलंका भेजा था। लेकिन पाकिस्तान की बेशर्मी तब सामने आई जब पाकिस्तान ने श्रीलंका एक्सपायरी सामान भेज दिया। पाकिस्तान का जहाज श्रीलंका पहुंचा तो अधिकारियों ने सामानों की जांच की, जिसमें कई सामान ऐसे निकले जो एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इस फोटों और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत पर श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। श्रीलंका ने इस्लामाबाद को औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह से नाराजगी जताई है।

 

Read More at hindi.pardaphash.com