अवध ओझा ने राजनीति को कहा अलविदा, केजरीवाल को बताया महान नेता, बोले- आपका हमेशा ऋणी रहूंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  (AAP) के टिकट पर दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा (Patparganj Assembly) से चुनाव लड़ चुके मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा (Awadh Ojha) ने राजनीति से तौबा कर लिया है। कुछ ही महीनों की पारी के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal) को महान नेता बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला व्यक्तिगत है।

पढ़ें :- 25 BLO की मौत के विरोध में आप की  श्रद्धांजलि सभा 30 नवंबर को , मोदी का एजेंडा पूरा करना ज्ञानेश कुमार की है प्राथमिकता : संजय सिंह

राजनीति से संन्यास लेने के बाद अवध ओझा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं क्योंकि अब वो अपने मन की बात खुलकर बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें समझ में आया कि वह इसके लिए बने ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से राजनीति का सपना था।

पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि राजनीति करने की उत्कंठा थी। चुनाव लड़ने की चाहत थी कि चुनाव लड़ना है। चुनाव लड़े। पटपड़गंज की जनता का बड़ा सम्मान मिला। दूसरे स्थान पर रहे। मगर चुनाव लड़ने के बाद मुझे जो चीजों का अहसास हुआ वो ये कि मुझे राजनीति नहीं करनी चाहिए थी इसलिए मैंने राजनीति से संन्यास ले लिया।

ओझा ने आगे कहा कि अब राजनीति नहीं करूंगा। इससे संन्यास लेकर बहुत खुश हूं। पहली बात को बोलना बंद हो गया था। पार्टी लाइन के बाहर कुछ बोल नहीं सकते थे। अब फोन करके मुझे कोई ये नहीं कहेगा कि ये नहीं बोल सकते, वो नहीं बोल सकते हैं। अब तो जो दिल करेगा वही बोलूंगा। कोई मना करने वाला नहीं है।

पढ़ें :- Video- ‘जिस CM को AQI बोलना नहीं आता, आप उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं…’ सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता पर कसा तंज

Read More at hindi.pardaphash.com