Trading plan : बस 1-2 दिन की है मुनाफावसूली, नजरिया लंबा है तो गिरावट में खरीदारी करें, पोजीशनल शॉर्ट से बचें – trading plan profit booking is only for 1 2 days if the outlook is long then buy on dips avoid positional shorts

Stock Market tody : डॉलर के मुकाबले रुपए की रिकॉर्ड गिरावट से बाजार के सेंटिमेंट बिगड़े हैं। ऊपरी स्तरों से करीब 140 अंक गिरकर निफ्टी 26200 के नीचे आ गया है। रिकॉर्ड तेजी के बाद निफ्टी बैंक भी 60000 के नीचे आया है। स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी, लेकिन मिडकैप फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। आज मेटल, ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी है। ये तीनों इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं। KFIN टेक करीब 4 फीसदी चढ़कर FNO के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही IT में भी रौनक है, लेकिन रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

रुपए में कमजोरी गहराई

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। एक डॉलर का भाव 89 रुपए 76 पैसे तक पहुंच गया। रुपया एक महीने में करीब 90 पैसे कमजोर हुआ है। FIIs की बिकवाली से रुपए पर दबाव बढ़ा है। रुपए में 2022 के बाद अब तक सबसे ज्यादा गिरावट आई है। 2025 में सभी एशियाई करेंसियों में मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा गिरा है।

रुपये में गिरावट 5 कारण

1) डॉलर में मजबूती से आई गिरावट है।

2) लिक्विडिटी बढ़ने का भी असर दिखा है।

3) 87% लोगों को US में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है।

4) US से अब तक डील न होने से भी दबाव बना है।

5) FIIs की बिकवाली से भी गिरावट आई है।

बाजार में अब क्या हो रणनीति

बाजार में आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज मुनाफावसूली का दिन है। सुबह ही साफ कहा था कि आज मुनाफावसूली का दिन हो सकता है। बैंक निफ्टी ने भी 60,000 का लक्ष्य हासिल किया और फिर मुनाफावसूली शुरू हो गई। फिलहाल बाजार का बड़ा ट्रेंड अब भी पॉजिटिव ही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि कहां दोबारा एंट्री की जाए? ऑटो सेल्स आंकड़े अब तक मिलेजुले हैं, लेकिन TVS स्टार परफॉर्मर रहा है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल का कहना है कि ये बस 1-2 दिन की मुनाफावसूली है। लेकिन जल्द ही तेजी फिर शुरू हो जाएगी। इस बाजार में पोजीशनल शॉर्ट बिल्कुल नहीं रहना है। शॉर्ट कॉल सिर्फ इंट्राडे में ही काम करेगी। लेकिन नजरिया लंबा है तो गिरावट में खरीदारी करें। निफ्टी में दोबारा एंट्री का जोन 26,100-26,150 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 26,000-26,100 है। वहीं, बैंक निफ्टी में दोबारा एंट्री का जोन 59,500 – 59,600 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 59,300 – 59,500 है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com