नई दिल्ली। अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया (California) में एक बर्थडे पार्टी में शनिवार रात ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। इस घटना में, जहां चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। पार्टी में पुरूषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारी इस हमले को लक्षित हमला मान कर जांच कर रहे है। वहीं सभी संदिग्ध हमलावर फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पढ़ें :- इंडिया-यूएस बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर इसी साल होंगे हस्ताक्षर, कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल
सैन जोकिन काउंटी शेरिफ़ कार्यालय (San Joaquin County Sheriff’s Office) के अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में ल्यूसील एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान असलहा लिए बदमाशों का एक झुंड आया और पार्टी में ताबड़तोड़ गोली बारी करना शुरु कर दिया। इस घटना में 14 लोगों को गोली लगी, जिन्हे आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे पर डाक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दस लोग जो गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला एक लक्षित हमला है। बदमाश किसी खास व्यक्ति या समूह को निशाना बनाना चाहता था।
Read More at hindi.pardaphash.com