नई दिल्ली। नेपाल की केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB ) ने गुरुवार को नया 100 रुपये का नोट जारी किया है। इस नए नोट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें नेपाल का वह संशोधित नक्शा शामिल है, जिसमें भारत की तरफ से विवादित माने जाने वाले इला-, कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा – भी दिखाए गए हैं। भारत ने पहले भी इस क्षेत्रीय बदलाव को ‘कृत्रिम विस्तार’ बताते हुए अस्वीकार किया था और 2020 में भी नेपाल के नए नक्शे पर आपत्ति जताई थी।
पढ़ें :- नेपाल की अंतरिम सरकार देश में आम चुनाव तय समय पर कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री सुशीला कार्की
नेपाल राष्ट्र बैंक ने आज से 100 रुपये का नया बैंक नोट शुरू किया है। बैंक ने गुरुवार को एक नोटिस जारी करके आज से नए करेंसी नोट शुरू होने की जानकारी दी। राष्ट्र बैंक ने बताया कि नोट के बाईं ओर सागरमाथा की तस्वीर है, दाईं ओर लालीगुआर की वॉटर सील है, बीच के हिस्से में नेपाल के लिम्पियाधुरा और लिपुलेक का नक्शा है, बीच के हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर है, और नेत्रहीन लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए एक काला स्टैम्प है। नोटिस में बताया गया है कि यह नया नोट नेपाली सरकार के साइज़ और रंग में आया है और नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा जारी 100 रुपये के पेमेंट की मांग कर रहा है।
नेपाल के नए नोट की मुख्य बातें
इस नोट पर नेपाल का संशोधित नक्शा छपा हुआ है। नोट पर माउंट एवरेस्ट बाईं ओर और दाईं ओर राष्ट्रीय फूल रोडोडेंड्रोन का वॉटरमार्क है। नोट पर अशोक स्तंभ के साथ ‘लुम्बिनी, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली’ लिखा हुआ है। पीछे की तरफ एक सींग वाला गैंडा बना है। नोट में सुरक्षा धागा और दृष्टिहीन लोगों के लिए स्पर्श आधारित निशान भी हैं। नए नोट पर जारी होने का वर्ष ‘2081 बीएस’ (बिक्रम संवत) में दर्ज है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 2024 को दर्शाता है। नोट पर छपी हस्ताक्षर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हैं।
भारत-नेपाल सीमा विवाद
पढ़ें :- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पद छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए
नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार ने मई 2020 में संसद से संशोधित नक्शे को मंजूरी दिलाई थी, जिसमें भारत के साथ विवादित क्षेत्र भी शामिल किए गए थे। नेपाल के अनुसार ये क्षेत्र उसके हैं, जबकि भारत का कहना है कि ये हिस्सा उसके उत्तराखंड राज्य का अंग है। भारत ने इस बदलाव को एकतरफा कदम बताते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
कौन-कौन से नोटों पर नक्शा है?
एनआरबी के मुताबिक केवल 100 रुपये वाले नोट पर ही नेपाल का नक्शा छापा जाता है। अन्य नोट जैसे 10, 50, 500 और 1000 रुपये पर नेपाल का नक्शा नहीं है।
भारत-नेपाल सीमा
भारत और नेपाल लगभग 1,850 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करते हैं, जो भारत के पांच राज्यों- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड- से लगती है।
पढ़ें :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कहा- जो कोई भी नेपाल से प्यार करता है वो वहां रह सकता है
Read More at hindi.pardaphash.com