अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का जवाब सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने ऑनलाइन गॉसिप का जवाब दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें उनके हाथ में अंगूठी नहीं थी. तस्वीरें इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं हैं. इस पर अलग-अलग थ्योरी देखने को मिली. कुछ लोगों ने इसे मैरिड लाइफ में तनाव माना, तो दूसरों ने मजाक में कहा कि उपराष्ट्रपति शायद आज रात सोफे पर सोएंगे.
अब उषा वेंस के प्रवक्ता का बयान आया है, इसमें उन्होंने बताया, “तीन बच्चों की मां उषा अपना दिन बहुत सारे बर्तन धोने और बहुत सारे बच्चों को नहलाने और कभी-कभी अपनी अंगूठी भूल जाने में बीताती हैं.”
कैसे शुरु हुईं शादी में तनाव की अफवाहें
दरअसल, जब तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं, तो कपल को लेकर अलग-अलग थ्योरी आने लगी. यह फोटो 19 नवंबर को नॉर्थ कैरोलिना के कैंप में लेजेयून में उनकी विजिट के दौरान ली थी. जहां उनके साथ देश की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी साथ थीं. इसमें उनके कुछ क्लॉज अप शॉट फोटो लिए गए, जो वायरल हो गए. इसमें उनके हाथ में अंगूठी नजर नहीं आई, जिसके बाद से उषा और जेडी की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की थ्योरी चल पड़ी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
पब्लिक स्क्रूटनी का सामना कर रहा कपल
यह कपल पिछले कुछ महीनों से पब्लिक स्क्रूटनी का सामना भी कर रहा है. मसले की शुरुआत वाइस प्रेसीडेंट के एरिका को गले लगाने के फुटेज से भी शुरू हुई थी. दरअसल, एरिका कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की पत्नी रह चुकी हैं. एरिका ने पिछले महीने यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी में वेंस को इंट्रोड्यूस किया था.
इसमें उन्होंने कहा था, “कोई भी मेरे पति (किर्क) की जगह नहीं ले सकता. मुझे वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस में अपने पति जैसी कुछ बातें दिखती हैं. इसीलिए मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आज रात उनका परिचय करवा पा रही हूं.”
उनकी ये बातें और दोनों के गले मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. अफवाहों को हवा तब भी मिली, जब वेंस ने एक जनसभा में कहा कि उनकी पत्नी हिंदू हैं, और वो कुछ महीनों में कैथोलिक धर्म को अपना लेंगी.
दरअसल, उषा और जेडी वेंस येल लॉ स्कूल में मिले थे. 2014 में उन्होंने शादी कर ली थी. उनके तीन बच्चे हैं. इनमें 8 साल के इवान, 5 साल के विवेक और 3 साल की मिराबेल हैं.
Read More at www.abplive.com