Tejas crash: दुबई एयर शो में हुआ बड़ा विमान हादसा, भारतीय लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश

Tejas crash: दुबई में आयोजित एयर शो में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां पर भारतीय लड़ाकू विमान ​तेज क्रैश हेा गया। स्थानीय समय अनुसार दोपहर करीब 2:10 बजे तेजस अपना डेमो फ्लाइट कर रहा था, तभी अचानक विमान अनियंत्रित हो गया और नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- सरकार की नजर अब दालमंडी पर है, क़ुदरत का इंसाफ़ एक दिन BJP की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा: अखिलेश यादव

विमान हादसे के बाद अभी पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी साफ नहीं है कि उन्होंने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग दुबई एयर शो देखने आए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। भीड़ ने विमान को नीचे गिरते देखा और फिर अचानक उठते धुएं के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पढ़ें :- Video: स्मृति मंधाना को पलाश मुच्छल ने खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज, दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई रिंग

 

 

Read More at hindi.pardaphash.com