सरकार की नजर अब दालमंडी पर है, क़ुदरत का इंसाफ़ एक दिन BJP की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में लोग खुलकर कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। इनकी नीति है कि, लोगों को इतना डरा दो कि वो अपनी बात न कह सकें। क्या ये कोई सरकार करती है। सरकार की नजर अब दालमंडी पर है। एक दुकान को बनाने में जमाने लग जाते हैं, ये लोग पल भर में इसे तोड़ना चाहते हैं। ये भाजपा की बहुत ही संकीर्ण सोच है। ये साजिश कर रही है। ये चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इनकी सोच बहुत नकरात्मक है। किसी की जीविका छीनने का इनको अधिकारी कैसे मिल गया। ये लोग अधिकारियों के जरिए दबाव बनाते हैं।

पढ़ें :- घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

उन्होंने आगे कहा कि, दौली के सांसद और दाल मंडी के व्यापारी आए हैं। सरकार के फैसले के कारण आज व्यापारियों पर संकट पैदा हो गया है। ये पॉलिटिकल डिमोलिशन है क्योंकि वो वहां से चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। बीजेपी ने वाराणसी को क्योटो बनाने का दावा किया था। लोगों को परेशान कैसे किया जाए। इस पर काम हो रहा है। पॉलिटिकल प्रोजेक्ट के लिए डिवाइड एंड रूल की नीति अपना रही है।

सरकार को ऐसे शहरों का दौरा करना चाहिए। दाल मंडी वाले दुकानदारों को दरें नहीं। दुकान तो दे देंगे, ग्राहक कहां से देंगे। बीजेपी की सोच संकीर्ण है, वो चौड़ीकरण कैसे कर रहे हैं। ये नकारात्मक सोच वाले हैं। बीजेपी अधिकारियों के माध्यम से डरना, धमकाना चाहते हैं। मॉल बेच दिया। ये बेचने वाले लोग हैं। वरुणा का रिवरफ्रंट रोक दिया। आज मेट्रो जितनी चल रही हैं, वो सपा की देन है। वाराणसी की मेट्रो का डीपीआर हमने तैयार किया था। वाराणसी के मेट्रो को बीजेपी ने रोका है।

पढ़ें :- एक मीडिया ग्रुप की कवर स्टोरी पर यूपी में छिड़ा महासंग्राम, लखनऊ से नोएडा तक सपा का हल्ला-बोल, अब अखिलेश यादव का पलटवार

Read More at hindi.pardaphash.com