ट्रंप प्रशासन के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अमेरिका ने भारत को 93 मिलियन डॉलर, यानी करीब 775 करोड़ रुपये मूल्य के एडवांस हथियार बेचने की अनुमति दे दी है. इस फैसले को दोनों देशों के बीच बढ़ती सामरिक साझेदारी का मजबूत संकेत माना जा रहा है.
यह सौदा भारतीय सेना को ऐसे दो आधुनिक हथियार देने जा रहा है, जिनकी युद्ध क्षमता दुनियाभर में साबित हो चुकी है, जिसमें जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल और एक्सकैलिबर प्रिसिजन-गाइडेड आर्टिलरी राउंड्स शामिल हैं.
जेवलिन मिसाइल क्यों है खास
जेवलिन मिसाइल को दुनिया की सबसे प्रभावी एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम में गिना जाता है. इसकी रेंज करीब 4 किलोमीटर तक है और इसका टैंकों के खिलाफ 90 प्रतिशत से अधिक का सक्सेस रिकॉर्ड है. टॉप-अटैक क्षमता और फायर-एंड-फॉरगेट तकनीक इसे आधुनिक युद्ध क्षेत्र में बेहद विश्वसनीय हथियार बनाती है. इन विशेषताओं के कारण जेवलिन मिसाइल भारतीय सेना को दुश्मन की बख्तरबंद तैनाती का मुकाबला करने में बड़ी बढ़त देगी.
आर्टिलरी सिस्टम की क्षमता
किसी भी आर्टिलरी सिस्टम की क्षमता दो बातों पर टिकती है. कितनी दूर तक मार कर सकता है और लक्ष्य को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. रेंज महत्वपूर्ण है, लेकिन युद्ध के मैदान में अंतिम फैसला वारहेड ही करता है. इसी वजह से M982 Excalibur को प्रिसिजन आर्टिलरी की दुनिया में एक खास दर्जा दिया जाता है. यह एक ऐसा गोला है, जो सिर्फ सटीक निशाना नहीं लगाता, बल्कि अलग-अलग प्रकार के वारहेड की वजह से किसी भी तरह की स्थिति में काम आ सकता है.
Excalibur का हाई-एक्सप्लोसिव ब्लास्ट-फ्रेगमेंटेशन वारहेड इसे पक्की किलेबंदी, अंडरग्राउंड बंकर और मोटी कंक्रीट वाली संरचनाओं पर बेहद असरदार बना देता है. यह गोला सामान्य आर्टिलरी शेल्स की तरह बिखरकर नहीं गिरता, बल्कि GPS-गाइडेंस की मदद से बिल्कुल सटीक बिंदु पर प्रहार करता है. Excalibur को ऐसे सेंसर-फ्यूज़्ड वारहेड के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है, जो ऊपर से हमला करके दुश्मन के टैंकों को खत्म करता है. आधुनिक युद्ध में यह तरीका बेहद कारगर माना जाता है, क्योंकि किसी भी टैंक की छत उसकी सबसे कमजोर परत होती है.
क्लस्टर-टाइप बमलेट लगाने का विकल्प
Excalibur के भीतर क्लस्टर-टाइप बमलेट लगाने का विकल्प भी मौजूद है. इससे एक ही शेल बड़े क्षेत्र में नुकसान पहुंचा सकता है. इसका उपयोग अक्सर दुश्मन की आर्टिलरी गनें, सपोर्ट वाहन, अस्थायी गोला-बारूद डिपो और एक साथ आगे बढ़ती टुकड़ियों को रोकने के लिए किया जाता है. GPS-गाइडेंस और बारूद के फैलाव के रोकने की खासियत इसे खतरनाक बनाती है.
छिपे हुए निशानों, ATGM टीम और स्नाइपर्स पर सटीक वार
Sensor-Fuzed Munition की वजह से Excalibur सिर्फ भारी संरचनाओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि छोटी और खतरनाक टीमों पर भी शूटर-लेवल की सटीकता से निशाना लगा सकता है. स्नाइपर पोज़िशन, मशीन गनर, ATGM लॉन्च टीम. ये सभी दुश्मन की ताकत बढ़ाते हैं और अक्सर खुले में नहीं दिखते. Excalibur की प्रिसिजन तकनीक इन्हें छिपे रहने के बावजूद नष्ट कर सकती है.
ये भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन, ED ने तुषार खर्बंदा की 11 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैच की
Read More at www.abplive.com