241 मिलियन व्यूज पार, यूट्यूब पर बवाल मचा रहा अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’, अनीशा पांडे संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का एक गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. करीब 11 महीने पहले आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर ‘सड़िया करिया’ रिलीज किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 241 मिलियन बार सुना और देखा जा चुका है. इस गाने ने फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. हर सोशल मीडिया पर फैंस इसपर रील बना रहे है और इस गाने की तारीफ कर रहे हैं. गाने में अनीशा पांडे के साथ अंकुश राजा की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

अनीशा और अंकुश की जोड़ी

गांव का माहौल, रंग-बिरंगे सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी इस गाने को और शानदार बना रहे है. अंकुश राजा की मुस्कान और स्टाइलिश लुक बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं अनीशा पांडे की मासूमियत और एक्सप्रेशन इसे और खास बना रहे है. 7 दिसंबर 2024 को इस गाने को अपलोड किया गया था, जिसे अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज में गाया है. गाने में अंकुश राजा के साथ अनीशा पांडे धमाल मचा रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है.

अंकुश राजा की लोकप्रियता

गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे है और इसका मधुर संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है. गाने का रोमांटिक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और इसके बोल दिल छू रहे है. अंकुश राजा ने बीते कुछ सालों में कई गाने गाए है और उनका यह गाना फैंस का फेवरेट बन गया है. 241 मिलियन व्यूज से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं, बल्कि अंकुश राजा के गाने भी इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रियता हासिल करते है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिल्पी राज का ‘सरकार’ गाना, श्याम सुंदर और अपडेटेड बिहारन की जोड़ी ने मचाया धमाल

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, नीलम गिरी संग ‘करधन चमके’ में किया जबरदस्त डांस

Read More at www.prabhatkhabar.com