देश के पूर्व जज-नौकरशाह समेत 272 हस्तियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को देश के 272 प्रतिष्ठित नागरिकों ने पत्र लिखा है। इसमें पूर्व जज, रिटायर नौकरशाह से लेकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इस पत्र में राहुल गांधी और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाए जाने के आरोप लगे हैं। पत्र में कहा गया है कि, भारत का लोकतंत्र किसी हथियार से नहीं, बल्कि जहरीली बयानबाजी से हमला झेल रहा है।

पढ़ें :- हमारा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर प्रक्रिया को हथियार बनाने की कोशिश कर रही: खरगे

इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि सैन्य बलों, न्यायपालिका और संसद पर सवाल उठाने के बाद अब चुनाव आयोग को निशाना बनाया जा रहा है। पत्र में लिखा गया कि, राहुल गांधी की तरफ से बार-बार चुनाव आयोग पर वोट चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन इन सभी दावों के समर्थन में कोई भी औपचारिक शिकाय या शपथ पत्र नहीं दिया गया।

पत्र में लिखा गया है कि, इस तरह के आरोप बिना सबूत के लगाने से साफ है कि, ये क्रोध का रूप है। ऐसा गुस्सा जो बार-बार चुनावी हार और जनता से दूरी के कारण पैदा हुआ है। पत्र में आगे कहा गया है कि कुछ राजनीतिक दल विश्लेषण की जगह नाटकीयता को चुन रहे हैं और सार्वजनिक सेवा की जगह राजनीतिक तमाशा कर रहे हैं।

देश की इन हस्तियों ने लिखा कि जब किसी विपक्ष शासित राज्य में चुनाव आयोग के परिणाम विपक्ष के अनुकूल होते हैं, तब उसकी आलोचना गायब हो जाती है। लेकिन जब परिणाम उनके खिलाफ आते हैं, तब आयोग को हर कहानी का खलनायक बना दिया जाता है। उन्हें यह चुनिंगा नाराजगी ‘राजनीतिक अवसरवाद’ का उदाहरण लगी। बता दें कि, राहुल गांधी को पत्र लिखने वाले 272 लोगों ने दस्तखत किए हैं, जिनमें 16 रिटायर्ड जज, 123 पूर्व नौकरशाह, 133 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और 14 पूर्व राजदूत शामिल हैं।

 

पढ़ें :- VIDEO : AAP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, पूछा-बिहार में NDA के जीत के हीरो कौन?

Read More at hindi.pardaphash.com