लालू परिवार का यह विवाद जल्द खत्म हो जाए, इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता: चिराग पासवान

पटना। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज नेमत पर गंभीर आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया है। इसके साथ ही, राजनीति छोड़ने का भी एलान कर दिया है। रोहिणी आचार्य के आरोपों पर अब सियासत मच गयी है। इस पर केंद्रीय मंत्री और जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- बिहार में नई सरकार का खाका तैयार, जानें किसका होगा कैबिनेट में दबदबा-कौन बनेगा CM? ये है फॉर्मूला

चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से दूरी बनाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि, इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि वह समझते हैं कि जब कोई परिवार मुश्किल दौर से गुजरता है तो उसकी मानसिक स्थिति कैसी होती है। इस दौरान चिराग पासवा ने भावुक होते हुए कहा कि, मैं खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुका हूं। हमारे राजनीतिक मतभेद जरूर रहे होंगे, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को अपना परिवार माना है।

उन्होंने आगे कहा, तेजस्वी हों, तेज हों, मीसा या रोहिणी मैंने सभी को भाई-बहन की तरह माना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि, लालू परिवार का यह विवाद जल्द खत्म हो जाए। परिवार में एकता हो तो इंसान बाहर की हर मुश्किल से लड़ सकता है। परिवार इस समय बेहद कठिन स्थिति से गुजर रहा होगा।

वहीं, इस मामले में उपेंद्र कुशवाहा का भी बड़ा बयान आयान है। उन्होंने कहा कि, यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, हम इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं…किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह उनका पारिवारिक मामला है।

 

पढ़ें :- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे…मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

 

Read More at hindi.pardaphash.com