Rashmika Mandanna fitness: आपको पता है रश्मिका मंदाना का फिटनेस सीक्रेट, बिजी शेड्यूल में कैसे फिट रहती हैं थम्मा एक्ट्रेस?

रश्मिका का वर्कआउट रूटीन किसी एक एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है. वे फिटनेस में  अलग-अलग चीजों को ट्राई करती हैं.  हफ्ते में चार दिन तक वे अलग-अलग तरह के वर्कआउट करती हैं, जैसे कभी किकबॉक्सिंग और डांस, तो कभी स्विमिंग, स्पिनिंग या योगा. कार्डियो के लिए वे ब्रिस्क वॉकिंग करती हैं, जबकि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में लैंडमाइन डेडलिफ्ट, पुश-अप्स, चिन-अप्स और स्नैच जैसे मल्टी-जॉइंट मूवमेंट शामिल करती हैं.

रश्मिका का कहना है कि फिटनेस में अगर एक्साइटमेंट न रहे तो आप उसे लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते. इसलिए वे हमेशा अपनी वर्कआउट लिस्ट को बदलती रहती हैं ताकि बोरियत न हो. कभी योगा से शरीर को स्ट्रेच करती हैं, तो कभी किकबॉक्सिंग से पसीना बहाती हैं.

रश्मिका का मानना है कि सिर्फ वर्कआउट से फिटनेस पूरी नहीं होती, उसके साथ सही खानपान और हाइड्रेशन भी जरूरी है. वे दिन की शुरुआत एक बड़े गिलास पानी से करती हैं, जिसमें कभी-कभी एप्पल साइडर विनेगर मिलाती हैं ताकि मेटाबॉलिज्म तेज रहे. उनका डाइट पैटर्न ज्यादातर वेजिटेरियन और एगेटेरियन है. वे उन चीजों से दूर रहती हैं जिनसे उन्हें एलर्जी है जैसे टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा और आलू.

लंच में वे हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करती हैं, जिसमें साउथ इंडियन फूड होता है, लेकिन चावल अक्सर छोड़ देती हैं. डिनर आमतौर पर हल्का होता है कभी सूप तो कभी फल. अगर स्नैकिंग का मन करे तो वे जंक फूड की जगह स्वीट पोटैटो, ड्राई फ्रूट्स या सीड्स खाती हैं.

लंबे शूटिंग शेड्यूल में एनर्जी बनाए रखने के लिए रश्मिका खूब पानी पीती हैं. वे दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर लेती हैं और अपने साथ हमेशा वाटर बॉटल रखती हैं. उनका कहना है कि पर्याप्त पानी न पीने से न सिर्फ स्किन बल्कि मसल्स भी थकान महसूस करते हैं. शूटिंग के दौरान भी वे नारियल पानी या लेमन वॉटर से खुद को हाइड्रेट रखती हैं.

रश्मिका की फिटनेस जर्नी की सबसे बड़ी खूबी है कंसिस्टेंसी और अडैप्टेबिलिटी. चाहे शेड्यूल कितना भी व्यस्त क्यों न हो, वे वर्कआउट के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं. अगर जिम नहीं जा पातीं तो होटल रूम में ही स्ट्रेचिंग या मोबिलिटी एक्सरसाइज कर लेती हैं. उनके लिए फिटनेस सिर्फ़ शारीरिक नहीं, मानसिक बैलेंस का भी जरिया है.

रश्मिका का मानना है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ़ वजन घटाना नहीं, बल्कि खुद को अंदर से मजबूत बनाना है. उनके लिए फिट रहना किसी फैशन नंबर में फिट होने से कहीं ज्यादा अहम है.

Published at : 13 Nov 2025 02:02 PM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

Read More at www.abplive.com