दिल्ली में हुए हमले का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रैफिक अधिक होने की वजह से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं. इसी बीच सफेद रंग की कार में जोरदार धमाका हुआ और आसपास की गाड़ियां चकनाचूर हो गईं. धमाके के बाद आग का गोला भी उठता दिखाई दे रहा है.
ब्लास्ट की यह घटना 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुई थी. इस घटना का अभी तक कोई स्पष्ट वीडियो सामने नहीं आया था लेकिन इस वीडियो में ट्रैफिक और ब्लास्ट वाली कार को आसानी से देखा जा सकता है.
माना जा रहा है कि फरीदाबाद के अल-फ़लाह अस्पताल में काम करने वाले पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी ही सफ़ेद हुंडई i20 चला रहा था. कार लाल किला के पास की एक मस्जिद की पार्किंग में देखी गई थी. पार्किंग में यह कार तीन घंटे तक रही और फिर यहां से निकलने के कुछ ही मिनट बाद ब्लास्ट की खबर सामने आई.
वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि यह कार बदरपुर के टोल प्लाजा के जरिए दिल्ली में दाखिल हुई थी. दिनभर यह कार कहां-कहां गई, इसको लेकर भी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ इलाके जैसे मयूर विहार भी जाने की बात कही जा रही है.
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस को एक लाल रंग फोर्ड इकोस्पोर्ट कार की तलाश थी. यह कार फरीदाबाद से बरामद की गई गई है. यहां तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं. इस कार की तलाश को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में कैबिनेट की बैठक हुई और इस बैठक में सरकार ने लाल किले के बाहर हुए कार विस्फोट को एक “जघन्य आतंकवादी घटना” करार दिया है और जांच एजेंसियों को मामले को कड़ाई से से निपटाने का निर्देश दिया है.
Read More at hindi.news24online.com