
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 11 नवंबर को लगातर दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। हालांकि बाजार की शुरुआत कमजोर रही थी और सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि मजबूत ग्लोबल संकेतों और अमेरिका के साथ ट्रेड समझौते की बढ़ी उम्मीदों के चलते दोपहर बाद बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 335.97 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 83,871.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी, जो कारोबार की शुरुआत में 25,450 के नीचे फिसल गया था, बाद में 131.25 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 25,705.60 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹74,000 करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
4,363 शेयरों में हुआ कारोबार
हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स में आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम, ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
निवेशकों ने ₹74,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 468.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 468.20 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 74,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 74,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 2.52 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), एचसीएल टेक (HCL Tech) और इटरनल (Eternal) के शेयर 1.53 फीसदी से लेकर 2.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 7.38 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और पावरग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 0.22 फीसदी से लेकर 6.26 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,363 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,363 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,950 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,234 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 179 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 172 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com