Delhi Blast : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह सोचने की जरूरत कि आखिरकार फेलियर कहां और इसके पीछे कौन था?

लखनऊ  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है जो भी इस साजिश के पीछे है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देश की राजधानी के बेहद पॉश इलाके में हुई यह घटना निंदनीय है। जिसने भी यह साजिश रची है। उस पर बेहद कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो। इस तरह की घटनाएं भविष्य में न होने पाए। जो भी सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा करना पड़ेगा। यह सोचने की जरूरत है कि आखिरकार फेलियर कहां हैं और इन सब के पीछे कौन था?

पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देकर घर जाना चाहिए- अजय राय

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast)  की घटना गंभीर और दुखद है। इस धमाके के हर पहलू से जांच की जानी चाहिए। ब्लास्ट से देश की राजधानी में भय व्याप्त हो गया है। जनता को उबारने के लिए तुरंत ठोस सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किये जाने की मांग की।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। आधी से ज्यादा सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। दूसरे चरण के बहुत से महागठबंधन बहुत आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से ही विभाजन की राजनीतिक के खिलाफ रही है। इसलिए इंडिया के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बिहार के हर एक मतदाता से यह अपील है कि वह अपने सुरक्षित वर्तमान और सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना अमूल्य वोट डालने के लिए जरूर जाए। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए वोट डालने के लिए जरू जाएं और अपनी शक्ति पहचाने।

Read More at hindi.pardaphash.com