Pakistan Car Blast: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हाईकोर्ट के पास धमाका हुआ है. ये धमाका एक कार में हुआ. इस धमाके में 6 लोगों की मौत की खबर है. बता दें कि भारत के दिल्ली में भी कल एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.
पाकिस्तान में कार में धमाका
पाकिस्तान में धमाके होना कोई बड़ी बात नहीं है. वहां पर अक्सर विस्फोट होते देखे जा सकते हैं. हाल ही में एक और ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हाईकोर्ट के पास एक कार में धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि कार में सिलेंडर फटा, जिससे ये हादसा हुआ है. इसमें 6 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हैं.
—विज्ञापन—
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान बम विस्फोट, एक की मौत
बताया जा रहा है कि ये धमाका आज दोपहर 12.30 के करीब हुआ है. घटना वाली जगह पर काफी भीड़ थी, जिसमें कुछ वकीलों के जख्मी होने की खबर है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 14 की मौत, 35 घायल, BNP की रैली को बनाया निशाना
Read More at hindi.news24online.com