इधर, बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए। वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में कुछ ही महीने में राष्ट्रीय संसदीय चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। 6 नवंबर को बांग्लादेश में एक प्रचार के दौरान काफी हिंसा हो गई। देश में कई जगह हिंसा भड़की है। हिंसा इतनी बढ़ गई कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रत्याशी को गोली मार दी गई। वहीं एक अन्य उम्मीदवार के घर में आग लगा दी गई।
चटगांव में चुनाव प्रचार के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार इरशाद उल्लाह एक अभियान कार्यक्रम में थे। इस दौरान हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। मामले में अंतरिम सरकार ने हमले की निंदा की है। अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा कि चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (सीएमपी) की तत्काल जांच से पता चलता है कि इरशाद उल्लाह हमले का निशाना नहीं थे, बल्कि एक आवारा गोली लगने से वे घायल हो गए। सरकार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
Read More at hindi.news24online.com