Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी के समधन और हम प्रत्याशी ज्योति पर 48 घंटे में चौथी बार हमला, पत्थर हमले में हुईं घायल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) इस बार स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस चुनाव में  केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी (Union Minister Jitram Manjhi) के समधन और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की उम्मीदवार ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi) पर चौथी बार हमला हुआ है। रोड़ेबाजी में सीने पर पत्थर से चोट लगी है।

पढ़ें :- ये कौन है मिस्ट्री गर्ल जो हरियाणा चुनाव में दिया 22 बार वोट? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

बीते 48 घंटे में यह चौथा हमला बताया जा रहा है। घटना सुलेबटा मोड़ के पास की है, जहां ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi)  रोड शो कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर उनके सीने पर लगा, जिससे वे घायल हो गईं। घायल ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi)  को तुरंत बाराचट्टी स्थित नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है

Read More at hindi.pardaphash.com