कभी सीमा, कभी स्वीटी…. राहुल गांधी ने ब्राजेलियन मॉडल के नाम पर हरियाणा में वोट चोरी पर किया खुलासा

बिहार चुनाव में पहले चरम के मतदान से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में वोट चोरी पर खुलासा करने का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक महिला की फोटो दिखाकर बताया कि उसने हरियाणा में अलग अलग करीब 20 जगह वोट करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह महिला कभी सीमा, कभी स्वीटी तो कभी सरस्वती के नाम से वोट डाल रही है। राहुल गांधी ने मौजूद लोगों से पूछा कि यह महिला की कहां की है, गोवा, मणिपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे कई नाम लिए। इसके बाद राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा की यह महिला ब्राजेलियन मॉडल है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 22,000 वोटों से चुनाव हार गई। यह महिला कौन है? उन्होंने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला। उनके कई नाम हैं। इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है। यह महिला एक ब्राजीलियाई मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है और वह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।

राहुल गांधी ने दिल्ली में द एच फाइल्स नाम से प्रेस वार्ता की। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। सभी (एग्जिट) पोल कांग्रेस की जीत (हरियाणा में) की ओर इशारा कर रहे थे। दूसरी बात जो हमारे लिए आश्चर्यजनक थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोट वास्तविक मतदान से अलग थे। कहा कि हरियाणा में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

Read More at hindi.news24online.com