बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अररिया जिले में पुल निर्माण में भ्रष्टाचार व लापरवाहियों का एक और मामला सामने आया है। सिकटी विधानसभा क्षेत्र के बकरा नदी पर पड़रिया में बना पुल धंसने की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब फारबिसगंज प्रखंड को सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पैतृक गांव कौआचार से जोड़ने वाला पुल भी खतरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि परमान नदी पर बने इस पुल का बीच का पाया अचानक धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
पढ़ें :- VIDEO-प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी जी को ‘अपमान मंत्रालय’ बना लेना चाहिए, ताकि बार-बार ‘अपमान की सूचियां’ बनाने में आपका समय बर्बाद न हो
नीतीश-मोदी का भ्रष्टाचार देख लीजिए 👇
2022 में करोड़ों रुपए लगाकर बिहार के अररिया में एक पुल बना, अब यह पुल ढह गया है।
तीन साल भी पुल नहीं चल पाया है- ये है NDA का फर्जी विकास।
जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी। pic.twitter.com/scQORIURR7
पढ़ें :- PUBG Upadte: बैटलग्राउंड कंसोल सर्विस अपडेट 38.2 इस दिन होगा जारी, PS5 व Xbox Series X|S में बदलाव का देगा संकेत
— Congress (@INCIndia) November 3, 2025
कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि नीतीश-मोदी का भ्रष्टाचार देख लीजिए। पार्टी ने लिखा कि 2022 में करोड़ों रुपए लगाकर बिहार के अररिया में एक पुल बना, अब यह पुल ढह गया है। तीन साल भी पुल नहीं चल पाया है। ये है NDA का फर्जी विकास। अब जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी।
आज तीन नवंबर को सुबह से अररिया में परमान नदी पर बना 3.80 करोड़ रुपये का पुल अचानक धंस गया। बीच का एक पाया (पिलर) बैठ गया और पूरा पुल तिरछा होकर रुक गया।
पुल का नाम-जगह:कौआचार घाट ब्रिज
पढ़ें :- अब Gen-Z के तंबाकू उत्पाद सेवन को इस इस्लामिक मुल्क ने किया बैन, ऐसा सख्त कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बना
फॉरबिसगंज प्रखंड, अररिया
कौआचार गांव को मुख्य सड़क से जोड़ता था
निर्माण: ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), बिहार
क्या हुआ?
30 अक्टूबर को इंजीनियरों ने नोटिस किया कि पिलर हल्का सा धंसा है। 2 नवंबर रात तक सब ठीक था। 3 नवंबर सुबह 6 बजे अचानक धड़ाम। सबसे अच्छी बात यह था कि उस वक्त कोई गाड़ी नहीं थी। जीरो कैजुअल्टी। अब नाव से लोग नदी पार कर रहे हैं। 2022 में यह पुल परमान नदी पर ही भारत-नेपाल बॉर्डर वाला बड़ा पुल था। मिली जानकारी के अनुसार इस का उद्घाटन 2023 में अमित शाह ने किया था।
पढ़ें :- UP SIR : यूपी पंचायत चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, वोटर लिस्ट से हट सकते हैं 50 लाख फर्जी नाम
Read More at hindi.pardaphash.com