Defense and Fertilizer Stocks : 5-6 दिसंबर के बीच भारत आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति, डिफेंस और फर्टिलाजर कंपनियों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान – defense and fertilizer stocks russian president may visit india between december 5  6 major announcements may be made for defense and fertilizer companies

Defense and Fertilizer Stocks : रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर डिफेंस और फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक डिफेंस और फर्टिलाजर सेक्टर की सरकारी कंपनियों का रूस के साथ MoU होने की संभावना है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि भारत-रूस सालाना बैठक 2025 होने वाली है।

दिसंबर के पहले हफ्ते में रूसी राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 5-6 दिसंबर को पुतिन के भारत आने की संभावना है। उनकी इस यात्रा के दौरान डिफेंस और फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए बड़े एलान संभव हैं। इस दौरान रूस से डिफेंस इक्विपमेंट खरीदने पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक S-57 फाइटर जेट, S-400 और S-500 के लिए करार एजेंडे में है।

सूत्रों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति के इस भारत दौरे के दौरान HAL के साथ मिलकर S-57 फाइटर जेट बनाने पर चर्चा संभव है। भारत की फर्टिलाइजर कंपनियां रूस में प्लांट लगाने की तैयारी में हैं। इसके लिए रूसी फर्टिलाइजर कंपनियों के साथ करार पर बातचीत हो सकती है। रूस में अमोनिया और नेचुरल गैस जैसे कच्चे माल का पर्याप्त भंडार हैं। इसका फायदा भारतीय कंपनियों को मिल सकता है।

Read More at hindi.moneycontrol.com