बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तालाब में उतरकर तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, मछली भी पकड़ते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी में भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र को झूठ का, छल-कपट का, लोगों की आंखों में धूल झोंकने का दस्तावेज़ बना दिया: पीएम मोदी
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।… pic.twitter.com/8EecHux9m7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2025
पढ़ें :- लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा CM बने, और सोनिया जी चाहती हैं कि उनका बेटा PM बने…महागठबंधन पर अमित शाह ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा। काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है। बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
इस दौरान VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी भी मौजूद रहे।
हम बिहार के मछुआरा समुदाय के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए हर कदम पर साथ खड़े हैं।
📍 बिहार pic.twitter.com/RYbgDAZH66
पढ़ें :- Viral- किस दिशा में जा रही है युवा पीढ़ी? चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कर रहे हैं जानलेवा स्टंट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
— Congress (@INCIndia) November 2, 2025
Read More at hindi.pardaphash.com