
Stocks to Watch: सोमवार, 3 नवंबर को बाजार की शुरुआत से पहले कई कंपनियों की अहम खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। ऑटो, डिफेंस, सीमेंट और एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने मजबूत नतीजे और नए ऑर्डर की जानकारी दी है। वहीं कुछ फर्मों में मैनेजमेंट बदलाव और टैक्स नोटिस जैसी खबरें भी आई हैं। आइए देखते हैं सोमवार के कारोबारी सत्र में कौन से 22 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2025 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 61,295 यूनिट्स की बिक्री की, जो 26.6% की सालाना वृद्धि है। पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 48,423 यूनिट्स था। कंपनी के मुताबिक, उसे फेस्टिव सीजन का फायदा मिला है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की कुल व्हीकल सेल्स बीते महीने 1.20 लाख यूनिट्स रही। यह पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। महिंद्रा ने अक्टूबर में 71,624 यूनिट SUV बेचे, जो पिछले साल के 54,504 यूनिट्स के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा हैं।
टीवीएस मोटर ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने इस दौरान 5.43 लाख यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर में हुई 4.89 लाख यूनिट्स की बिक्री से 11% ज्यादा है।
सितंबर तिमाही में सरकारी तेल कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 5 फीसदी बढ़कर ₹6,442 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही में ₹6,123 करोड़ था। आय 6.8 फीसदी घटकर ₹1.04 लाख करोड़ रही। कंपनी ₹7.5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर तय की गई है।
टाटा ग्रुप की कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 फीसदी घटकर ₹77 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹194 करोड़ था। तिमाही आय ₹3,877 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹3,999 करोड़ थी। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.99 फीसदी गिरकर ₹891.80 पर बंद हुआ।
पतंजलि फूड्स का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 67.4 फीसदी बढ़कर ₹517 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹309 करोड़ था। आय 21 फीसदी बढ़कर ₹9,344.9 करोड़ रही। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ ₹602.55 पर बंद हुआ।
दिग्गज FMCG कंपनी को ₹1,986.25 करोड़ के डिमांड नोटिस के साथ असेसमेंट ऑर्डर मिला है। यह नोटिस आयकर अधिनियम की धारा 156 के तहत 30 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.34 फीसदी गिरकर ₹2,461.20 पर बंद हुआ।
Urban Company को पब्लिक लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही में झटका लगा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹59.3 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि पिछली तिमाही में ₹6.9 करोड़ का मुनाफा था। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹380 करोड़ पहुंच गया।
CDSL के का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13.6% घटकर ₹140.21 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹162.02 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1% घटकर ₹318.89 करोड़ पर आ गया, जबकि कुल खर्च ₹134.41 करोड़ से बढ़कर ₹157.41 करोड़ हो गया।
सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 27.6% बढ़कर ₹160.5 करोड़ हुआ, जो पिछले वर्ष ₹125.8 करोड़ था। आय 18% बढ़कर ₹3,019 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹2,560 करोड़ थी।
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.9 करोड़ से बढ़कर ₹49.1 करोड़ हुआ, यानी जबरदस्त उछाल। आय ₹540 करोड़ से बढ़कर ₹640 करोड़ रही, यानी 18.5% की वृद्धि। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.83% गिरकर ₹214.15 पर बंद हुआ।
कंपनी ने ₹17,645 करोड़ के 22 MoUs साइन किए हैं। ये MoUs 16 संगठनों के साथ India Maritime Week 2025 के दौरान हुए, जो 27-31 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित हुआ। DCIL फिलहाल में चार प्रमुख पोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त स्वामित्व वाले कंसोर्टियम के तहत काम करती है।
रेल कंपनी ने बताया कि उसे मुंबई मेट्रो लाइन 5 के लिए ₹2,500 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल की अवधि में पूरा होगा। कंपनी को मुंबई मेट्रो से मिला यह दूसरा बड़ा ऑर्डर है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी को ₹6,828.94 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अलावा चार और ऑर्डर हैं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग ₹710 करोड़ है। इनमें से ₹590.9 करोड़ बिल्डिंग्स डिवीजन और ₹119.1 करोड़ ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन के लिए हैं।
सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60% बढ़कर ₹33 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹20.5 करोड़ था। आय 30.6% बढ़कर ₹145.6 करोड़ पर पहुंच गई। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.041% बढ़कर ₹1,699 पर बंद हुआ।
सितंबर तिमाही में फीनिक्स मिल्स का मुनाफा 39.5% बढ़कर ₹304 करोड़ हुआ, जबकि पिछले साल ₹218 करोड़ था। आय 5% बढ़कर ₹1,115.4 करोड़ और EBITDA 29% बढ़कर ₹667 करोड़ रहा। मार्जिन 59.8% तक पहुंच गया।
गोदरेज कंज्यूमर कंपनी का मुनाफा 6.5% घटकर ₹459.3 करोड़ रहा, जो अनुमानों से कम है। आय 4.3% बढ़कर ₹3,825 करोड़ रही। EBITDA 3.5% घटकर ₹733.6 करोड़ पर रहा और मार्जिन 19.2% तक सीमित हुआ।
केबल कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 49.52 करोड़ से बढ़कर ₹116.25 करोड़ हुआ, यानी 135% की उछाल। आय 19.5% बढ़कर ₹2,163.8 करोड़ रही।
टायर कंपनी का मुनाफा 21.3% घटकर ₹273 करोड़ रहा। आय में 1.1% की कमी के साथ यह ₹2,393 करोड़ पर आ गई। EBITDA 11.7% गिरकर ₹511.6 करोड़ रहा।
डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से ₹289 करोड़ के दो नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर एंटी-ड्रोन सिस्टम्स के अपग्रेडेशन के लिए हैं। प्रोजेक्ट्स एक साल में पूरे किए जाएंगे।
सरकारी बैंक का मुनाफा पिछले साल ₹5,237 करोड़ से घटकर ₹4,809 करोड़ रहा, यानी 8.2% की गिरावट। नेट इंट्रेस्ट इनकम 2.8% बढ़कर ₹11,954 करोड़ रही।
सरकारी रेल कंपनी को राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन से ₹32.43 करोड़ (टैक्स सहित) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर आधार एनरोलमेंट और अपडेटेशन सर्विसेज के लिए है। प्रोजेक्ट की डेडलाइन 30 अक्टूबर 2030 तय की गई है।
Astra Microwave की संयुक्त उपक्रम कंपनी एस्ट्रा रफाएल कॉम्सिस प्राइवेट लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय से 285.56 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह सौदा डिफेंस सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा।
गुजरात गैस लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर पंकज जोशी ने अपने पद से 1 नवंबर 2025 से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी। लीडरशिप में इस बदलाव के बाद निवेशकों की नजर अब नई रणनीति और बोर्ड के पुनर्गठन पर रहेगी।
Nifty Outlook: 3 नवंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट से
नेटवेब टेक्नोलॉजीज का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 20.1% बढ़कर ₹31.43 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹26.18 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 21% बढ़कर ₹3,037.2 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,510.6 करोड़ था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com