छठ पूजा का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। 3 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। ऐसे में भला टीवी और बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं. इस साल भी टीवी के कई सितारों ने बड़ी ही धूमधाम से छठ पूजा का पर्व मनाया है. इसी बीच टीवी का एक एक्टर छठ पूजा (Chhath Puja) की वजह से सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें इस एक्टर ने छठ पूजा के दौरा होने वाली सभी रस्मों को निभाकर सबको चौंका दिया है क्योंकि इस पर्व की रस्में घर की औरतें निभाती हैं।
पढ़ें :- जय भानुशाली और माही विज ने तोड़ा 14 साल का रिश्ता , जाने कारण
वायरल हो रहा है विशाल आदित्य सिंह का वीडियो
कुछ समय पहले ही विशाल आदित्य सिंह ने अपने छठ पूजा की एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में छठ पूजा करने के लिए विशाल आदित्य सिंह पैदल जाते नजर आ रहे हैं. मौका मिलते ही विशाल आदित्य सिंह ने सबसे पहले पूजा का सामान अपने सिर पर रखा. जिसके बाद विशाल आदित्य सिंह घाट पर जाकर पूरा की सारी रस्में निभाते नजर आए. लड़का होकर भी विशाल आदित्य सिंह ने ये काम करके अपने फैंस का दिल जीत लिया है.
विशाल आदित्य सिंह के फैंस ने लिखी ये बात
फैंस का कहना है कि विशाल आदित्य सिंह असली बिहारी हैं. विशाल आदित्य सिंह की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, आज तक ये किसी ने नहीं बताया कि छठ पूजा किसी एक जेंडर के लिए है. इसका व्रत कोई भी रख सकता है. एक दूसरे फैन ने लिखा, एक बिहारी होने के नाते विशाल आदित्य सिंह बिल्कुल सही काम कर रहे हैं. एक बिहारी के लिए छठ पूजा का बहुत महत्व है.
Read More at hindi.pardaphash.com