Brazil : रियो डी जेनेरियो छापेमारी में 4 पुलिस सहित 64 की मौत , 81 गिरफ्तार

Brazil : ब्राजील में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रियो डी जेनेरियो में संगठित अपराध को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े सुरक्षा अभियान में चार पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 64 लोग मारे गए। खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी अभियान को दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पढ़ें :- भारत के बाद ब्राजील ने भी साफ कह दिया टैरिफ नहीं हटा तो नहीं होगी आपसी आर्थिक साझेदारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इस कार्रवाई के दौरान कम से कम 42 राइफलें भी जब्त की हैं।

रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा है कि हमारे सामने भयावह चुनौती है। यह एक सामान्य अपराध नहीं है, बल्कि वामपंथी कैदियों के एक समूह के रूप में गठित यह संगठन अब एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के रूप में विकसित हो चुका है, जो मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली में शामिल है। गिरोह अक्सर प्रतिद्वंद्वी गुटों और सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष करता रहता है।

 

 

 

Read More at hindi.pardaphash.com