5 साल बाद चीन के लिए शुरू हुई उड़ान, कोलकाता से रवाना हुई फ्लाइट, दिल्ली-शंघाई से इस दिन होगी शुरूआत

कई बार की बैठकों के बाद अब फाइनल भारत-चीन के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। 5 साल से बंद पड़ी सेवा को फिर से पंख लग गए हैं। इंडियगो के विमान 6E1703 ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से चीन के ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइट रात 10.07 बजे चीन के लिए रवाना हुई थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया था। इस फ्लाइट के सुबह 4:05 बजे गुआंगझोउ बैयुन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय तय है।

बता दें कि दोनों देशों के बीच फ्लाइट शुरू करने के पीछे का उद्देश्य व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क को आसान करना बताया जा रहा है। इंडिगो कोलकाता और ग्वांगझू के बीच प्रतिदिन नॉन-स्टॉप उड़ानें चलाएगा। इसके अलावा दिल्ली और ग्वांगझू के बीच अतिरिक्त उड़ानें 10 नवंबर से शुरू होंगी। शंघाई-दिल्ली रूट 9 नवंबर से फिर से शुरू होगा।

—विज्ञापन—
—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com