अयोध्या। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव में 261101 दीए जलाए जाएंगे। रविवाार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां कभी गोलियां चली थी, वहां अब दीप जल रहे है। यह स्थल अब विरासत का प्रतीक बन चुका है। सीएम योगी ने त्रेतायुग की तरह भगवाना श्रीराम का स्वागत कर राजतिलक किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी अयोध्या आ रहे हैं और भगवान राम की पूजा कर रहे है। भारत सहित दुनिया भर के अलग-अलग कोनों से लोग रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2025 : अयोध्या दीपोत्सव समारोह में बने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, CM योगी आदित्यनाथ ने प्राप्त किया प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वहीं उत्तर प्रदेश है जहां गरीबों के घर में शौचालय बन रहा है। कोरोना को आए हुए पांच साल हो चुके है और तभी से गरीब लोगों के घर पर राशन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपए तक इलाज दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब रामराज्य आ चुका है। अब प्रदेश में तैहिक, दैविक और भौतिक किसी भी तरह का दुख लोगों को नहीं हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज के समय प्रदेश में कानून का राज है। पिछली सरकारों में त्योहारों के समय दंगे होते थे और लोग सोच भी नहीं सकते थे कि प्रदेश में शांति भी हो सकती है।
Read More at hindi.pardaphash.com