मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Bollywood Actress Kajol) ने हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा (Durga Puja) का त्योहार मनाया। विजय दशमी के मौके काजोल का दुर्गा पूजा के पंडाल से एक वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स उन्हें गलत तरीके से छूता दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
पढ़ें :- कफ सिरप से 11 बच्चों के मौत मामले में कांग्रेस का पर बीजेपी सीधा अटैक, बोली-राजस्थान सरकार में मुफ्त दवा के नाम पर बांट रही है मौत
पढ़ें :- दो साल से कम उम्र के बच्चों को न पिलाएं कफ सिरप, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
विजय दशमी पर काजोल व्हाइट कलर की साड़ी पहने और माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इंस्टैंट बॉलीवुड ने दुर्गा पूजा के पंडाल से काजोल का एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ लिखा- ‘जब काजोल को सिक्योरिटी ने रोका, तो वो हैरान रह गईं।’
काजोल के साथ हुई अश्लील हरकत?
काजोल के इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। वहीं एक शख्स ऊपर चढ़ते हुए काजोल का ब्रेस्ट पकड़ता दिखाई देता है। ऐसे में काजोल हैरान रह जाती हैं और गुस्से से घूरती दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स दावा कर रहे हैं कि वो शख्स कोई सिक्योरिटी नहीं था, बल्कि उसने काजोल को गलत तरीके से छुआ है।
‘उसके हाथ उनके ब्रेस्ट पर हैं…’
वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा कि ‘ये सिक्योरिटी नहीं है, बल्कि ठरकी अंकल है।’ दूसरे फैन ने कमेंट किया कि ‘वो टच की वजह से हैरान रह गई, सिक्योरिटी की वजह से नहीं।’ एक और शख्स ने कहा कि ‘उन्होंने सचमुच उन्हें गलत तरीके से छुआ है। प्लीज इस व्यक्ति से सवाल करें अजय देवगन। ये माफी के काबिल नहीं है, ये हर तरह से गलत है, हमें औरतों के खिलाफ इस तरह के बर्ताव की इजाजत नहीं देनी चाहिए काजोल।
पढ़ें :- भारत बोला- PoK हमारा हिस्सा, वहां दमन और लूट बंद करो, शहबाज सरकार को दी खुली चुनौती
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ‘वो इसीलिए हैरान नहीं है क्योंकि उसने उन्हें रोका था। उसके हाथ उनके ब्रेस्ट पर हैं अगर आप ठीक से नहीं देख सकते। इसलिए वो हैरान है।
Read More at hindi.pardaphash.com