हमने बड़े-बड़े घोटालों से देश को मुक्ति दिलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग का विश्वास जगाया: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, नवरात्र के इन पावन दिनों में आज दिल्ली भाजपा को अपना नया कार्यालय मिला है। ये नए सपनों और नए संकल्पों से भरा पल है। मैं दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई देता हूं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं। अटल जी, आडवाणी जी, नाना जी देशमुख, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी, मुरली मनोहर जोशी जी… ऐसे अनेक व्यक्तित्वों के आशीर्वाद और परिश्रम से ये पार्टी आगे बढ़ी है। लेकिन जिस बीज से भाजपा आज इतना बड़ा वटवृक्ष बना है, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था। तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। और उसी दौर में दिल्ली जनसंघ को भी वैद्य गुरुदत्त जी के रूप में अपना पहला अध्यक्ष मिला।

पढ़ें :- यूपी अब ‘बीमारू’ राज्य नहीं, यह भारत के विकास इंजनों में से एक है : सीएम योगी

उन्होंने आगे कहा, 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो वीके मल्होत्रा जी को दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। आज दिल्ली भाजपा जिस मजबूती में है, वो बीते दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है। केदारनाथ साहनी जी, साहिब सिंह वर्मा जी, मदनलाल खुराना जी…ऐसे अनेक दिग्गज नेताओं ने हमें सेवा की अमिट राह दिखाई। अरुण जेटली जी और सुषमा स्वराज जी जैसे कितने ही व्यक्तित्वों ने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। दिल्ली और बीजेपी का संबंध सिर्फ एक शहर और पार्टी का नहीं है। ये संबंध सेवा, संस्कार और सुख-दुख की साथी होने का है। पहले जनसंघ के रूप में और फिर भाजपा के रूप में… हमारी पार्टी दिल्ली के दिल से, दिल्ली के हितों से जुड़ी रही है।

पीएम ने आगे कहा, दिल्ली और बीजेपी का संबंध सिर्फ एक शहर और पार्टी का नहीं है। ये संबंध सेवा, संस्कार और सुख-दुख की साथी होने का है। पहले जनसंघ के रूप में और फिर भाजपा के रूप में… हमारी पार्टी दिल्ली के दिल से, दिल्ली के हितों से जुड़ी रही है। आपातकाल के दौर में, दिल्ली के लोगों के साथ जनसंघ के नेताओं ने सत्ता के दमन के खिलाफ संघर्ष किया। 1984 में जिन सिख दंगों में दिल्ली की आत्मा पर मानवता पर एक भयंकर आघात हुआ… उस संकट काल में भी दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमारे सिख भाईयों की हर संभव रक्षा की। दिल्ली और बीजेपी का साथ… भावना का है, भरोसे का है।

उन्होंने आगे कहा, हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी देवालय से, किसी मंदिर से कम नहीं है। कोई भी भाजपा कार्यालय सिर्फ इमारतें नहीं है, ये मजबूत कड़ियां हैं, जो पार्टी को जमीन से, जन-अपेक्षाओं से जोड़े रखती है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए सरकार में है। ये कार्यालय इसी चेतना को जागृत रखते हैं। एनडीए की सरकारों ने देश में सुशासन का एक नया मॉडल दिया है। हम विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमने देश की और देशवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमने बड़े-बड़े घोटालों से देश को मुक्ति दिलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग का विश्वास जगाया है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के पोस्ट से मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, आतंकवाद के स्पॉन्सर ने दिया बेशर्म बयान

Read More at hindi.pardaphash.com