भाजपा राज में ‘46 में 56’ की भर्ती के गोरखधंधे की ख़बर पता चली क्या? अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक बैंक में हुई भर्ती का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में ‘46 में 56’ की भर्ती के गोरखधंधे की ख़बर पता चली क्या? दरअसल, दैनिक भास्कर ने अपनी एक स्टोरी में बड़ा खुलासा किया है। इसमें बताया गया कि, लखीमपुर के एक बैंक में नियुक्तियां में बड़ा खेल किया गया है। इस भर्ती में भाजपा नेताओं के परिवार के लोगों की भर्तियां की गयी हैं। साथ ही बताया गया है कि, इतना ही नहीं बैंक में 27 नियुक्तियां की। इनमें एक खास बिरादरी के लोग शामिल हैं।

पढ़ें :- देश के Yuva, Students, Gen Z, संविधान को बचाएंगे और लोकतंत्र की करेंगे रक्षा: राहुल गांधी
पढ़ें :- सांप काटने पर चिकित्सक पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित का इलाज करें, न कि उसे अन्य अस्पताल भेजें: राहत आयुक्त

Read More at hindi.pardaphash.com