Market views : भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा में दोनों में खरीदारी के साथ इंडेक्स में बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। गिफ्ट में 50 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है। एशिया में नरमी है। वहीं ब्याज दरों पर फेड के फैसले से पहले अमेरिकी इंडेक्स छोटी रेंज रहे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 16 सितंबर को 308 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इस महीने अपनी खरीदारी को आगे बढ़ाते हुए इस दिन 1518 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 25,398.50 के आसपास बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो दिन के लिए सकारात्मक संकेत है।
अमेरिकी बाजार
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना से पहले सतर्कता बरते जाने के कारण मंगलवार को वॉल स्ट्रीट के तीन मुख्य शेयर सूचकांक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 125.55 अंक या 0.27% गिरकर 45,757.90 पर, एसएंडपी 500 8.52 अंक या 0.13% गिरकर 6,606.76 पर और नैस्डैक कंपोजिट 14.79 अंक या 0.07% गिरकर 22,333.96 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 57.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 44,926.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.49 फीसदी चढ़कर 25,504.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 26,643.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 3,856.52 के स्तर पर दिख रहा है।
ब्याज दरों पर US फेड का फैसला आज, सोने $3700 के ऊपर कायम
ब्याज दरों पर आज रात US फेड का फैसला आएगा। दरों में 25 BPS कट की संभावना है। फेड के फैसले से पहले सोने में तेजी जारी है। COMEX पर इसके भाव 3700 रुपए के ऊपर कायम हैं। US में स्पॉट भाव 3700 डॉलर के करीब दिख रहा है।
गुजरात फ्लूरो केम में ब्लॉक डील संभव
गुजरात फ्लूरो केमिकल में आज ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर करीब 450 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं। फ्लोर प्राइस करीब 5 फीसदी डिस्काउंट के साथ 3500 शेयर पर तय है।
फोकस में Akzo Nobel
Akzo Nobel में 75% बिक्री को SEBI की मंजूरी मिल गई है। JSW Paints की Akzo Nobel में हिस्सा खरीद को मंजूरी मिल गई है।
US में घटेगी ब्याज दर?
96% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है। अक्टूबर में 76.8% लोगों को कटौती की उम्मीद नहीं है। दिसंबर में 71% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।
BoFA फंड मैनेजर सर्वे
BoFA फंड मैनेजर ने अपने सर्वे रिपोर्ट में कहा कि 28% फंड मैनेजर इक्विटी में ओवरवेट है। जबकि 26% का मानना महंगाई बाजार के लिए जोखिम है। वहीं 24% का मानना है कि डॉलर में कमजोरी से जोखिम नजर आ रहा है।
Read More at hindi.moneycontrol.com