गुरदासपुर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से वहां का जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं तो लोगों के घर भी बाढ़ की चपेट में आने से जमींदोज हो गए हैं। इन सबके बीच सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, जानमाल के नुकसान व राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस और RJD से न केवल बिहार के सम्मान को बल्कि पहचान को भी है खतरा: पीएम मोदी
दरअसल, पंजाब में बीते दिनों आई भीषण बाढ़ से वहां पर तबाही मच गयी थी। बाढ़ के कारण वहां पर कई दिनों तक स्थिति काफी बिगड़ गयी थी। राहुल गांधी गुरदासपुर के उस गांव पहुंचे, जहां सबसे ज्यादा बाढ़ से नुकसान हुआ है। यहां बांध टूटने से खेत और घर में पूरी तरह से पानी भर गया था। उन्होंने किसानों से बातचीत की और गांव में पैदल जाने के बाद, आधा किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाकर अपने वाहन तक पहुंचे।
वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है। आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला-उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवज़ा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज़ बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।
पढ़ें :- जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें…RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
Read More at hindi.pardaphash.com