सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला: सीएम से मिला पीड़ित परिवार, सख्त कार्रवाई का मिला भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से घायल सियाराम उपाध्याय की मौत को लेकर जमकर सियासत चल रही है। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। वहीं, सोमवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया। साथ ही, SIT की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार संतुष्ट नजर आया। हालांकि, वह पुलिस की कार्रवाई से बेहद खफा दिखा।

पढ़ें :- वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही अब BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आ गया है समय: अखिलेश यादव

दरअसल, विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल के साथ मृतक सियाराम उपाध्याय के पिता एवं भाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनको न्याय का भरोसा दिलाया और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा, यूपी सरकार की संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है। घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। SIT की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- जिसमें इंटरव्यू भी नहीं दिया, उस डॉक्टर की कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में हो गई नियुक्ति…अब उठने लगे कई सवाल

ये है पूरा घटनाक्रम
बता दें कि, बीते दिनों बिजली के खंभे लगाने के विरोध में गाजीपुर के नोनहरा थाने पर धरना प्रदर्शन हुआ था। आरोप है कि, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें सियाराम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि, पुलिसकर्मियों ने घेरकर उन पर लाठियां बरसाईं, जिससे वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनका पूर शरीर काला पड़ गया था। पुलिस पिटाई के बाद डर के कारण ठीक से उपचार भी नहीं हो पाए। वहीं, सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद भाजपा नेताओं ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

Read More at hindi.pardaphash.com