महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार संभालने ट्रेन से मुंबई पहुंचे आचार्य देवव्रत, सीएम फडणवीस ने किया स्वागत

New Governor of Maharashtra: महाराष्ट्र गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार सुबह तेजस एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए। सी पी राधाकृष्णन के भारत के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुंबई पहुंचने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत किया। मुंबई स्थित राजभवन में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

पढ़ें :- Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में 12 सांसदों ने क्यों नहीं लिया भाग , यहां जाने सच

महाराष्ट्र राजभवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, जिन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, आज सुबह तेजस एक्सप्रेस से अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए। वे सोमवार, 15 सितंबर को सुबह 11 बजे मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।’ आगे लिखा गया, ‘राज्यपाल को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।’ राजभवन ने लिखा, ‘राज्यपाल आचार्य देवव्रत, जिन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ आज दोपहर अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस द्वारा मुम्बई पहुंचे।’

पढ़ें :- Vice Presidential Election 2025 : सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के नये उपराष्ट्रपति , इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को हराया

महाराष्ट्र मुखमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उनकी पत्नी दर्शना देवी का आज मुंबई पहुँचने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की नियुक्ति आदेश जारी किया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सीपी राधाकृष्णन द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने और भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

पढ़ें :- PM मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उपराष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

Read More at hindi.pardaphash.com