मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूट में व्यस्थ है। इस बीच उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। अपने बिजी शेडयूल में उन्होने एक 15 साल के बच्चे के लिए पोस्ट करते हुए उसके सपोर्ट करने के लिए अपिल की है। सलमान खान की इस पोस्ट ने सभी का दिल जीत लिया है।
दबंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेंशा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते है। वह सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत कम करते है। लेकिन रविवार को सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट ने देश में सभी का दिल जीत लिया है। सलमान खान ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है। पोस्ट में जोनस कोनर नाम का एक 15 साल बा बच्चा गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट में फोटो से ज्यादा सलमान के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैंने इससे पहले 15 साल के बच्चे को अपना दर्द इतनी खूबसूरती से बयां करते हुए नहीं देखा है। भगवान भला करे जोनस कोनर का। बार-बार सुन रहा हूं फादर इन ए बाइबल, पीस विथ पेन, ओह अप्पालाचिया। इतना ही नहीं सलमान ने अपनी पोस्ट में आगे बच्चे को सपोर्ट करने की बात कही है और लिखा, ‘से बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनों यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उनकी हिम्मत बढ़ाओ और उनका शोषण मत करो।
पढ़ें :- नितिन गडकरी का एथनॉल विवाद पर बड़ा बयान, बोले- मुझे निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया पेड कैम्पेन
Never have I seen a 15 year old turn his pain into something so beautiful ..
God bless you #JonasConner
Listening on repeat
Father in a bible
Peace with pain
Oh AppalachiaAisey bacchon ko Na support kiya toh phir kya kiya
Bhaiyon aur behno ye English mein hai ..
yahan… pic.twitter.com/L0tIdQBZfJ— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 13, 2025
पढ़ें :- ‘पाकिस्तान से न खेलने पर बैन होने का डर…’ BCCI सचिव ने एशिया कप को लेकर तोड़ी चुप्पी
कौन है 15 साल का बच्चा जोनस कोनर
बता दे कि जोनस कोनर एक अमेरिकी सिंगर हैं और उम्र महज 15 साल है। जोनस का बचपना काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वह अपने गानों के जरिए अपना दर्द और खालीपन को बयां करते हैं। फादर इन ए बाइबल और पीस विद पेन जैसे गानों के जरिए जोनस उस खालीपन के बयां करते हैं, जो उन्होंने झेला है। इन गानो के जरिए और बिना पिता के अकेले बड़े होने, नशे का शिकार होना व परिवार के खालीपन जैसे दर्द को उन्होंने बयां किया है। अब उनके इन्हीं गानों के सलमान खान मुरीद हो गए और उन्होंने लोगों से उन्हें सपोर्ट का अनुरोध किया है।
Read More at hindi.pardaphash.com