Peter Navarro News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने भारत और रूस के तेल व्यापार पर पोस्ट लिखते हुए भेड़िया होने का रोना रोया है। उन्होंने BRICS संगठन पर भी निशाना साधा और कहा कि BRICS ज्यादा दिन चलने वाला नहीं। इसमें शामिल सभी देश एक दूसरे के दुश्मन हैं। भारत, रूस, चीन और BRICS अमेरिका को पिशाच की तरह चूस रहे हैं।
भारत पर गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाया
पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर हुए सर्वे के आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि भारत की आबादी दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा है। क्या भारत सरकार सर्वे को अपने पक्ष में करने के लिए X यूजर्स को अपने अनुसार मैनेज नहीं कर सकती? काफी मजेदार है यह बात कि विदेशी अपने एजेंडे को साबित करने और आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका के सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करते हैं?
Read More at hindi.news24online.com