Hurricane Tapah : तूफान तपाह की तूफानी हवाओं ने हांगकांग का गतिशील जनजीवन ठप कर दिया। तूफान का असर पड़ोसी देश चीन में भी देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के साथ 170 किमी वाली हवाएं तांडव मचा रही है। भयावह प्राकृतिक आपदा के बावजूद अभी तक किसी भूस्खलन और बाढ़ की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा के विशेष उपाय करते हुए हांगकांग और चीन के शेंजेन शहर में विद्यालयों को बंद कर दिया गया। परिवहन की व्यवस्था ठप पड़ गई और उड़ानें रद्द कर दी गई है। व्यावसायिक संस्थानों को भी सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है।
पढ़ें :- नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा, विरोध-प्रदर्शन के बीच 16 की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल
खबरों के अनुसार, हांगकांग के मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार टाइफून 8 का सिग्नल कम से कम स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइफून है।
तूफान के असर से हांगकांग के पड़ोसी देश चीन के शेंजेन शहर में स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं। रविवार दोपहर तक लगभग 60 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों से निकाल लिया गया था। इस तूफान के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com